Tuesday, 17 April 2018

Mi Mix 3 होगा लॉन्च, कीमत और फीचर जानकर चौक जाएंगे

वैसे तो बाजार में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन के दमदार फीचर्स के साथ बेजोर पर्फॉर्मेंस कर रही है, लेकिन इन सभी में आगे अगर कोई निकला तो वह है चीन की प्रचलित स्मार्टफोन कंपनी शाओमी। आज शाओमी अपने बजट स्मार्टफोन के दम पर भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन विक्रेता कंपनी है।

Xiaomi Mi Mix 2 की बड़ी सफलता के बाद कंपनी अब Mix 3 लाने की योजना बना रही है। इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर जानकारी भी लीक हो चुकी है तो आइए उस पर नजर डालते हैं।

फीचर्स

Mi Mix 3 स्मार्टफोन में 6.4 इंच आईपीएस डिस्प्ले 2160*1080 पिक्सेल रिज़ोल्यूशन के साथ मौजूद होगा। यह फोन 2.45 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। Mi का यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

फोन की स्पीड को बढ़ाने के लिए इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज लैस होगा। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाने का विकल्प मौजूद नहीं होगा।

कंपनी ने इस बार इस फोन के सेल्फी कैमरे को लेकर बदलाव किए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 12+12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मौजूद होगा। पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

कीमत:-

कुछ बहुचर्चित वेबसाइट का मानना है कि यह फोन जून 2018 के आखिरी सप्ताह में लॉन्च हो सकता है और माना जा रहा है कि इसकी कीमत ₹36900 के आसपास होगी। जब यह फोन लांच होगा तो इससे जुड़ी सारी जानकारी हमारे तरफ से आपको सबसे पहले दी जाएगी इसलिए हमें फॉलो करना ना भूलें।

Honor 10 के सामने होगी सबकी बोलती बंद, 24+16MP कैमरा के साथ बहुत जल्द हाजिर

गुड न्यूज: आज लोगों के लिए स्मार्टफोन एक अहम हिस्सा बन चुका है इस समय ज्यादातर लोग अपना समय मोबाइल फोन पर ही बिताते हैं और आज अनेक कंपनियों के स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं अगर कोई व्यक्ति नया स्मार्टफोन खरीदने बाजार जाते हैं तो वो कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा फोन ले और कौन सा नहीं क्योंकि वहां पर उनके पास इस बजट में काफी सारे स्मार्टफोन उपलब्धहोती है.

आज हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी काफी सस्ते दामों में एक बेहतरीन स्मार्टफोन देने की कोशिश कर रही है इसको ऑफिस में सबसे ज्यादा सफलता चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी और हाॅनर को हासिल हुई है क्योंकि यह दोनों कंपनी काफी सस्ते दामों में बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करने में काफी सक्षम है और इन दोनों कंपनियों ने हाल ही में कई सारे नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो बजट रेंज में बेहतरीन स्मार्टफोन है.
अब खबर यह आ रही है कि Honor बहुत ही जल्द अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 को लाॅन्च करने वाला है, इस फोन के बारे में जादा जानकारी तो नहीं आई है लेकिन इस फोन की कुल स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें सामने आई है. जानकारी के अनुसार इस फोन में 2.36 गीगाहर्ट्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर होगा जो कंपनी के अपनी खुद की बनाई चिपसेट Kirin 970 के साथ आता है, यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आएगा 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज के साथ.
इस फोन में 24+16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगी, यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और कंपनी की EMUI 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और इस फोन में शायद 3320mAh की बैटरी हो सकती है, फिलहाल इस फोन के बारे में इतना ही पता चल पाया है अगर इस फोन के बारे में कोई भी जानकारी आती है तो हम जल्द से जल्द आपको बताने की कोशिश करेंगे इसके लिए आप नीचे दिए गए फॉलो बटन को जरूर दबाएं.