Thursday, 26 October 2017

ग्रेटर नोएडा में घर से बाहर निकलीं दो बहनें लापता होने पर बिहार में मिलीं

ग्रेटर नोएडा  कि रहने वाली दो नाबालिक बहनें अचानक घर से गायब हो गई थीं, जिसके बाद परिवार वालो ने उनकी तालाश शुरू की काफी ढूँढने के बाद उनका कोई सुराग नही लगा तो किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वालो ने थाणे में जा कर मामला दर्ज कराया । वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ये पता चला कि वो राजधानी पटना के दानापुर में है। जिसके बाद कासना पुलिस ने दानापुर पुलिस से इस मामले में संपर्क किया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं बरामद हुई दोनों लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और घर से भागने के कारण को जानने में लगी हुई है।

फोटोकॉपी कराने निकली थीं घर से...
image source third party

फोटोकॉपी कराने निकली थीं घर से...

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के इंफोर्टिक अपार्टमेंट में रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं घर से पास की फोटोकॉपी  की दुकान पर फोटोकॉपी करने के लिए गई थी लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं आईं। जिसके बाद दोनों के पिता  राकेश मिश्रा और  बीनूराज के साथ-साथ पूरे परिवार के लोग उनकी  खोज करने के लिए निकल पड़े लेकिन काफी खोज कने के बाद भी उनका पता नही चला तो परिवार वालो ने  नजदीकी थाने में जाकर उसके अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दोनों नाबालिक छात्रा अंजली मिश्रा और स्तुति मिश्रा की खोज में पुलिस लग गई। वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने जब दोनों लड़कियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो उसका लोकेशन राजधानी पटना का दानापुर बताया गया। जिसके बाद दानापुर पुलिस से संपर्क कर दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी आईं थीं नजर
image source thirdparty

कुछ बताने को तैयार नहीं हैं लड़कियां

 पूछताछ के दौरान दानापुर पुलिस ने बताया कि दानापुर में उसका एक रिश्तेदार रहता था, जिसके यहां ही वो दोनों चली आई थीं। दोनों  लड़कियों की बरामदगी के बाद उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी दे दी गई है और लड़की से लगातार पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार वो ग्रेटर नोएडा से भागकर बिहार कैसे चली आई थीं लेकिन वो कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

please friends like share subscribe and comments  

Sunday, 22 October 2017

क्या देश की अर्थवयस्था के लिए जीसटी की दरो में बदलाव की जरुरत है

रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने कहा, देश में  GST दरों में बड़े बदलाव की बहुत  जरूरत





रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने जीएसटी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए यह जरूरी है कि जीएसटी की दरों की फिर से मरम्मत की जाए। उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि करीब दर्जन भर टैक्सों को अपने अंदर समाहित कर लेने वाले जीएसटी को स्थिर होने में अभी करीब साल भर का समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों के कारोबार को आसान बनाने के लिए ही जीएसटी काउंसिल ने कई चीजों को लेकर टैक्स की दरों में बदलाव किया है। जीएसटी काउंसिल ने कई बैठकों के बाद यह पाया है कि कुछ मामलों पर जीएसटी के दिक्कतें हो रही हैं, जिन्हें सुधारने की कोशिश की गई है।






राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि नए माल और सेवा कर (जीएसटी) लागू किए जाने के बाद अब लघु और मझौले उद्योगों के बोझ को कम करने के लिए कर दरों में पूरी तरह बदलाव करने की जरूरत है। भाषा को दिए साक्षात्कार में राजस्व सचिव ने कहा कि जीएसटी प्रणाली को स्ठिर होने में करीब एक साल लगेगा। जीएसटी में एक दर्जन से अधिक केंद्रीय और राज्य लेवी जैसे उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट समाहित कर दिए गए हैं। जीएसटी लागू हुए करीब चार महीने हो गए हैं। इस नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली से कुछ प्रारंभिक परेशानियां और अनुपालन से जुड़े मुद्दे उभरे हैं। जीएसटी परिषद ने कई मुद्दो का समाधान निकाला भी है। परिषद इन प्रणाली में सर्वोच्च निर्णायक निकाय है।

अधिया ने कहा, 'जीएसटी में टैक्स रेट्स में बड़े सुधार की जरूरत है। ऐसा भी संभव है कि एक चैप्टर में दिए गए गुड्स अलग-अलग टैक्स रेट में आ गए हों। हमें चैप्टर के हिसाब से वस्तुओं पर नजर डालनी चाहिए और यह देखा जाना चाहिए कि छोटे और मझोले कारोबारियों पर बोझ ज्यादा न हो। अगर ऐसा पाया जाता है कि इन पर और आम आदमी पर टैक्स का बोझ है तो उसे कम किया जाना चाहिए। इससे जीएसटी की स्वीकार्यता बढ़ेगी।' 

जीएसटी काउंसिल की 23वीं मीटिंग वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में 10 नवंबर को गुवाहाटी में होने जा रही  है। अधिया ने कहा कि हम जितनी जल्दी हो सके इसे करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि फिटमेंट कमिटी इस पर काम करने के लिए कितना समय लेती है।