ग्रेटर नोएडा कि रहने वाली दो नाबालिक बहनें अचानक घर से गायब हो गई थीं, जिसके बाद परिवार वालो ने उनकी तालाश शुरू की काफी ढूँढने के बाद उनका कोई सुराग नही लगा तो किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वालो ने थाणे में जा कर मामला दर्ज कराया । वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ये पता चला कि वो राजधानी पटना के दानापुर में है। जिसके बाद कासना पुलिस ने दानापुर पुलिस से इस मामले में संपर्क किया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं बरामद हुई दोनों लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और घर से भागने के कारण को जानने में लगी हुई है।

image source third party

image source thirdparty

image source third party
फोटोकॉपी कराने निकली थीं घर से...
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के इंफोर्टिक अपार्टमेंट में रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं घर से पास की फोटोकॉपी की दुकान पर फोटोकॉपी करने के लिए गई थी लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं आईं। जिसके बाद दोनों के पिता राकेश मिश्रा और बीनूराज के साथ-साथ पूरे परिवार के लोग उनकी खोज करने के लिए निकल पड़े लेकिन काफी खोज कने के बाद भी उनका पता नही चला तो परिवार वालो ने नजदीकी थाने में जाकर उसके अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दोनों नाबालिक छात्रा अंजली मिश्रा और स्तुति मिश्रा की खोज में पुलिस लग गई। वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने जब दोनों लड़कियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो उसका लोकेशन राजधानी पटना का दानापुर बताया गया। जिसके बाद दानापुर पुलिस से संपर्क कर दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

image source thirdparty
कुछ बताने को तैयार नहीं हैं लड़कियां
पूछताछ के दौरान दानापुर पुलिस ने बताया कि दानापुर में उसका एक रिश्तेदार रहता था, जिसके यहां ही वो दोनों चली आई थीं। दोनों लड़कियों की बरामदगी के बाद उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी दे दी गई है और लड़की से लगातार पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार वो ग्रेटर नोएडा से भागकर बिहार कैसे चली आई थीं लेकिन वो कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
please friends like share subscribe and comments
No comments:
Post a Comment